Earthquake shocks in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:16 pm
Location
Advertisement

जम्मू - कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके दर्ज

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 सितम्बर 2018 10:53 AM (IST)
जम्मू - कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके दर्ज
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि झटके सुबह 8.43 पर जमीन के पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज हुए।


हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके
शिमला| हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया कि चंबा जिले के कई हिस्सों में बीती रात 12.35 बजे दर्ज हुए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र था जो जम्मू-कश्मीर सीमा से लगा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement