E-bill applicable from April 20 in the state, inspector Raj will end-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में 20 अप्रैल से ई-वे बिल लागू, इंस्पेक्टर राज खत्म होगा

khaskhabar.com: रविवार, 15 अप्रैल 2018 10:55 PM (IST)
प्रदेश में 20 अप्रैल से ई-वे बिल लागू, इंस्पेक्टर राज खत्म होगा
चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी 20 अप्रैल, 2018 से अंतरराज्यिक ई-वे बिल को लागू कर दिया जाएगा और हरियाणा में ई-वे बिल माल के राज्यान्तरिक (राज्य के भीतर) परिवहन हेतु भी अनिवार्य होगा। हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यदि परिवहन किए जाने वाले माल का मूल्य 50 हजार रुपए से अथवा उससे अधिक है, तो ई-वे बिल आवश्यक होगा। उन्होंने ई-वे बिल के उदेश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतराज्यिक माल परिवहन हेतु ई-वे बिल जेनरेट करने के लिए करदाताओं, परिवहनकर्ताओं को किसी कर अधिकारी या चेक पोस्ट तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यूजर फ्रेंडली ई-वे बिल प्रणाली है और ई-वे बिल का आसान एवं शीघ्र जेरनरेशन भी है। उन्होंने बताया कि सुगम कर प्रशासन हेतु नियंत्रण एवं संतुलन तथा कर अधिकारी द्वारा ई-वे बिल के सत्यापन में आसानी हेतु प्रक्रिया का सरलीकरण भी है। उन्होंने बताया कि कई कन्साइनमेंट ले जा रहे वाहन के लिए समेकित ई-वे बिल जेरनेट किया जा सकता है।
प्रवक्ता ने ई-वे बिल के जेरनेशन के साधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वेब-लैपटॉप या डैस्कटॉप अथवा फोन इत्यादि द्वारा ब्राऊजर का उपयोग करके ऑनलाईन, मोबाइल फोन के एन्ड्रायॅड आधारित ऐप से, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से एसएमएस के माध्यम द्वारा, एपीआई (एपलीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) द्वारा ई-वे बिल प्रणाली को ई-वे बिल प्रणाली से जोडक़र ई-वे बिल का जेनरेशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ई-वे बिल का टूल आधारित थोक जेरनेशन व सुविधा प्रदाताओं के माध्यम से तीसरे पक्ष द्वारा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement