E Ahamed services to nation will be remembered says President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अहमद वंचितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे : राष्ट्रपति

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 11:33 AM (IST)
अहमद वंचितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे : राष्ट्रपति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को केरल से आईयूएमएल के सासंद ई.अहमद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह वंचितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। मुखर्जी ने ट्वीट कर उन्हें अपना दीर्घकालिक मित्र और सहकर्मी करार देते हुए कहा, ‘आईयूएमएल अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री एवं सासंद ई.अहमद के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ मुखर्जी ने कहा कि देश के प्रति अहमद की सेवा को लंबे समय तक याद किया जाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति मुखर्जी के अभिभाषण के समय अहमद को दिल का दौरा पड़ा था और वह गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement