जयपुर। रवीन्द्र मंच के मिनी थिएटर में आशा दर्शन कला संस्थान की ओर से नाटक दयाशंकर की डायरी का मंचन हुआ। नादिरा जहीर बब्बर द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन एम. इलियास खान ने किया है।
यह नाटक एक ऐसे असफल आदमी के जीवन की प्रस्तुति है, जो एक बहुत छोटे कस्बे का आदमी है, यह आदमी अपनी आंखो में फिल्म स्टार बनने के सपने संजोये मुम्बई शहर आता है, लेकिन उसे काम मिलता है सिर्फ एक मामूली क्लर्क का। वो अपने जीवन की इस कटु सच्चाई के साथ समझौता नहीं कर पाता और अपने जीवन की आर्थिक सामाजिक परिस्थितियों में जकड़ जाता है।
क्या दयाशंकर सचमुच पागल है क्यो हम सब इस पात्र से रिश्ता सा महसूस करते है क्या हम सब भी अपनी असफलताओं से भाग कर अपनी काल्पनिक दुनियां में शरण नही लेते। ये नाटक इसी तरह की कुछ जिज्ञासा, कौतूहल भरे प्रश्नों को उठाता है। विशेष बात यह है कि ये नाटक इंसानी दिमाग की अजीबो गरीब कार्य, क्रियाओं पर बडी सरलता से प्रकाश डालता है।