करनाल। पुलिस ने जरनैली कालोनी स्थित एक गोदाम से करोड़ों का नकली माल पकड़ा है। यहां सूर्या कम्पनी के नाम का नकली माल स्टोर किया हुआ था। कम्पनी अधिकारियों व पुलिस को गोदाम से लाखों रुपए कीमत की सूर्य कम्पनी की नकली नाम से हेलोजन लाइट मिली। पुलिस ने यहां से एक युवक को हिरासत में लिया।
सूर्य कम्पनी के अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी कम्पनी के नाम से एक व्यक्ति नकली माल बनाकर बाजार में बेच रहा है। इस पर पुलिस सिविल लाइन एसएचोओ ने टीम के साथ गोदाम पर छापा मारा।