Advertisement
राजसिंह डूंगरपुर के नाम पर डूंगरपुर में बनेगा जिला क्रिकेट स्टेडियम
डूंगरपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर में बनने वाले जिला क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजसिंह डूंगरपुर के नाम पर करने के निर्देश दिए हैं। डूंगरपुर के अपने दौरे के बाद बुधवार को जयपुर रवाना होने से पूर्व राजे ने जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट को इस संबंध में निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में स्व. राजसिंह डूंगरपुर का विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को तराशा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ऐसे महान खेल प्रशासक के नाम पर अब इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
करीब बारह करोड़ की लागत से बनने वाले इस जिला क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 27 बीघा भूमि (ग्राम थाणा में 21 बीघा एवं ग्राम लक्ष्मणपुरा में 6 बीघा) आवंटित कर दी गई है। प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसके लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से दो करोड़, राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह द्वारा सांसद निधि से वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में एक-एक करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जिले के चारों विधायकों सुशील कटारा, अनिता कटारा, देवेन्द्र कटारा तथा गोपीचन्द मीणा की विधायक निधि से भी कुल 40 लाख रुपए और राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 60 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
डूंगरपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement