Dumper truck collision in ujjain 8 died and 15 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उज्जैन में ट्रक-डंपर की टक्कर में 8 की मौत, 20 घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 3:35 PM (IST)
उज्जैन में ट्रक-डंपर की टक्कर में 8 की मौत, 20 घायल
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक और डंपर के बीच हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। घटिया थाना क्षेत्र के प्रभारी जे. आर. चौहान ने आईएएनएस को बताया कि अलीराजपुर से कुछ लोग ट्रक में सवार होकर नलखेड़ा जा रहे थे। तभी पिपलई गांव के करीब पुलिया पर सामने आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक में सवार आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement