Advertisement
उच्च तापमान हिमाचल के जंगलों के लिए खतरा

प्रधान प्रमुख वन संरक्षक अजय शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "हमने राज्यभर में 23 अग्नि-संवेदनशील वन प्रभागों की पहचान की है, जहां 30 जून तक जंगल की आग की निगरानी और नियंत्रण के लिए कम से कम चार होमगार्ड के जवानों की एक टीम तैनात की गई है।"
उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है और उन्हें विशेष वर्दी सहित अग्नि-प्रतिरोध किट प्रदान किए जाते हैं।
शर्मा ने कहा कि वन कर्मचारियों के अलावा जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए होमगार्ड के जवानों की एक समर्पित क्विक रिस्पांस टीम (कार्य बल) बनाई जाती है।
प्रत्येक टीम को पानी की टंकियों से सुसज्जित वाहन और पाइप उठाने की सुविधा प्रदान की गई है जो आपातस्थिति में कार्य कर सकते हैं।
वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 22 प्रतिशत, या कुल वनक्षेत्र के 8,267 वर्ग किलोमीटर के अंदर विशेष रूप से मध्य और निम्न पहाड़ियों में आग लगने के संकेत है।
गर्मियों के दौरान, चीड़ के जंगलों से अधिकांश आग लगने की सूचना मिली थी। चीड़ के पेड़ों से गिरने वाले सूखे पत्ते अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं।
चीड़ के जंगल 5,500 फीट की ऊंचाई में पाए जाते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


