Advertisement
कर्जा होने पर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने दोस्त के घर रची लूट की साजिश

ऑनलाइन सट्टा खेलने पर चढ़ा कर्जा
बताया गया कि जिस घर में घुसकर उसने लूट की साजिश रची तथा वृद्धा पर हमला किया, उसका पोता आयुष उसका मित्र है। ऑनलाइन सट्टा खेलने के चलते उस पर कर्जा हो गया था और उसे उतारने के लिए उसने लूट की साजिश रची और अपने मित्र से उसके घर तथा परिवार के सदस्यों की जानकारी ले ली थी।
पुलिस ने बताया कि आरेापी और आयुष दोनों चौथी कक्षा से साथ में पढ़ते थे। 12 वीं के बाद आरोपी ने इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया था, जबकि आयुष प्रवेश की प्रक्रिया में था। आयुष के पिता रियल स्टेट एवं होटल संचालक होने से आरोपी को अंदाजा था कि उसके घर में काफी नकदी मिलेगी। बातों—बातों में आरोपी ने आयुष से उसके घर की सारी जानकारी ले ली थी। तब उसे पता चला कि आयुष और उसके परिवार वाले नासिक जाने वाले हैं और घर पर उसकी दादी मीरादेवी और उनकी बेटी सीमा मौजूद थीं।
वृद्ध का गला घोंटने की कोशिश
थनाधिकारी ने बताया कि आयुष एवं उसके परिजनों के नासिक चले जाने पर आरोपी 27 जनवरी को उसके उसके घर पर पहुंचा। मुंह पर मास्क तथा हेलमेट लगाकर ही वह उसके घर मे घुसा। जहां उसका सामना दादी से हो गया तो उसने गला घोंटकर उसकी जान से मारने की कोश्शि की। किन्तु दादी की चीख सुनकर पास ही दूसरे कमरे में उनकी बेटी सीमा दौड़कर आई तो वह उसे धमकाते हुए भाग निकला। सीमा ने जब आयुष को इस घटना की जानकारी दी तो उसने आरोपी दोस्त के मोबाइल पर संपर्क कर दादी को संभालने की बात कही थी।
पुलिस को आरोपी की हरकतों पर हुआ शक
इस घटना का मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस को वर्णिक की हरकतों पर शक होने लगा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह अलग—अलग तरह की बातें करने लगा। शक गहराया तो पुलिस ने वर्णिक के मोबाइल की जांच की तो उसमें उसके गला दबाने से लेकर पुलिस से बचने के तरीके की जानकारी सर्च करना पाया गया। जब पुलिस ने कड़ाई बरती तो मामला खुल गया, जिसके बाद पुलिस ने वर्णिक को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


