Dubai high-rise Torch Tower catches fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुबई : दुनिया की सबसे ऊंची  84 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 08:58 AM (IST)
दुबई : दुनिया की सबसे ऊंची  84 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग
दुबई। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची 84 मंजिला बिल्डिंग में कल देर रात भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग के 40 मंजिला पर आग लगी थी। गनीमत यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल वाहन मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस कारण लगी। अधिकारियों का कहना है कि आग सुबह करीब चार बजे लगी। टॉर्च टॉवर 1105 फीट ऊंचा है। यह बिल्डिंग 2011 में बनी थी और भीषण आग का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फरवरी 2015 में भी भीषण आग लग थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement