Advertisement
बिहार में डीएसपी के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिव शंकर कुमार ने जवान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकारी पिस्तौल से गोली कैसे चली यह जांच का विषय है।
आत्महत्या के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जवान को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और उसके घरवालों को सूचित कर दिया गया है।
इधर, बताया जाता है कि उसकी छाती में गोली लगी थी और जब लोग उसे देखे थे तब वह खून से लथपथ जमीन पर गिर था। जवान के पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है। जिस जगह घटना हुई हैं वहां कोई नहीं था, इसलिए ठीक से कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का ही मामला बता रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


