Drunken wife killed by drunken husband with ax-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:44 pm
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : शराब के नशे में धुत बेरहम पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 नवम्बर 2019 6:56 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश : शराब के नशे में धुत बेरहम पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
धर्मशाला। शराब के नशे में धुत बेरहम पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनोटा में यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रणजीत सिंह (48) पुत्र जैसी राम गांव हरनोटा ने अपनी पत्नी स्नेहलता (45) को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला।

रणजीत ने बुधवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। स्नेहलता की दो बेटियां व एक बेटा है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। छोटी बहन किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। बेटा सेना भर्ती के लिए गया हुआ था। बड़ी बेटी की शादी इसी माह 9 नवंबर को हुई थी। बड़ी बेटी ने शादी के बाद पहली बार आज गुरुवार को अपने मायके आना था।
स्नेहलता आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर तैनात थी। आरोपी रणजीत सिंह मजदूरी का काम करता है। वारदात के समय वह शराब के नशे में धुत था। कत्ल करने के बाद आरोपी स्थानीय पंचायत प्रधान जगदीश चंद के पास गया और कहने लगा कि उसकी पत्नी को मेरे भाई ने मार दिया है। ज्वाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement