Advertisement
पुणे में नशे में धुत शख्स ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी को आग लगाने की कोशिश

इससे नाराज मोटरसाइकिल सवार 32 वर्षीय संजय एफ साल्वे मौके से भाग गया और एक घंटे बाद पेट्रोल लेकर वापस आया।
संजय ने अचानक महिला पुलिसकर्मी पर पेट्रोल उड़ेल दिया और लाइटर से जलाने की कोशिश की। लेकिन दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) रोहिदास पवार ने आईएएनएस को बताया कि इस दौरान महिला पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मदद के लिए दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी संजय एफ साल्वे पिंपरी-चिंचवाड़ का निवासी है।
विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपाली भुजबल ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने संजय एफ साल्वे के खिलाफ हत्या के प्रयास, शराब पीकर गाड़ी चलाने, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने आदि आरोपों में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि19 मई को शराब पीकर पोर्श गाड़ी चलाने और टक्कर मारकर नाबालिग चालक के भागने के बाद से पुणे ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


