Drug case : ravi and Tinku presented in the court -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीली दवा मामले में रवि व टिंकू कोर्ट में पेश

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 8:31 PM (IST)
नशीली दवा मामले में रवि व टिंकू कोर्ट में पेश
उदयपुर। उदयपुर में पकड़े गए नशे के सबसे बड़े कारोबार के सह आरोपी चचेरे भाइयों रवि दुदानी और निर्मल उर्फ टिंकू दुदानी को डीआरआई के अधिकारियो ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। डीआरआई के अधिकारियो ने शनिवार दोपहर बाद इन दोनों आरोपियों को एनडीपीएस मामलों के विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां अधिकारियों ने कोर्ट को इन दोनों आरोपियों से प्रथमदुष्ट्या पूछताछ पूरी होने की बात कही। इस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं। इस पूरे कारोबार के मास्टरमांइड सुभाष दुदानी से अभी रिमांड अवधि के दौरान डीआरआई के अधिकारी पूछताछ में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज... यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement