Drought, migration and unemployment, will still entice tourists to Bundelkhand ponds Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:31 am
Location
Advertisement

सूखा, पलायन और बेरोजगारी, क्या फिर भी पर्यटकों को लुभाएंगे बुंदेलखंड के तालाब

khaskhabar.com : रविवार, 19 अगस्त 2018 12:29 PM (IST)
सूखा, पलायन और बेरोजगारी, क्या फिर भी पर्यटकों को लुभाएंगे बुंदेलखंड के तालाब
बुंदेलखंड वह इलाका है, जो उत्तर प्रदेश के सात और मध्य प्रदेश के छह जिलों को मिलाकर बनता है। इस क्षेत्र में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ धार्मिक स्थलों की भरमार है। इन स्थलों पर पर्यटकों को भ्रमण कराया जा सकता है, मगर दोनों राज्यों के पर्यटन विकास निगम से नाता रखने वालों ने कभी भी इस महत्व को नहीं पहचाना। इस इलाके में पर्यटन एक उद्योग के तौर विकसित हो सकता है। यहां के चित्रकूट में भगवान राम ने वनवास काटा था, राम का प्रमुख मंदिर ओरछा में है, आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा के किस्से कहीं भी सुनने को मिल जाएंगे।

दुनिया में पाषाण कला के लिए विशिष्ट तौर पर पहचाना जाने वाला खजुराहो भी इसी इलाके में है। रानी लक्ष्मीबाई का किला और पन्ना में जुगल किशोर का मंदिर है। उसके बावजूद यह इलाका उपेक्षाओं का शिकार है। अब पहली पहल झांसी से हुई है, उम्मीद की जाना चाहिए कि यह सफल होगी और आगे बढ़ेगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement