उदयपुर। जयपुर और मुंबई की डीआरआई टीम ने यहां कलड़वास स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री पर छापा मारा है। शुक्रवार देर रात से चल रही कार्रवाई में डीआरआई के करीब २ दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी जांच में जुटे हैं। यहां नशीली दवाओं की बड़ी खेप भी पकड़े जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तक कार्रवाई जारी रहेगी। उसके बाद डीआरआई मामले का खुलासा करेगी। फैक्ट्री संचालक का नाम रवि दुधानी बताया जा रहा है। डीआरआई टीम फैक्ट्री में कार्यरत एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों और मजदूरों से पूछताछ कर रही है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री से लगभग २०० करोड़ रुपए की नशीली दवाएं बरामद होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि रवि दुधानी ने कुछ माह पूर्व ही यह इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री खरीदी थी। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री में एक गुप्त कमरा बनाया गया था, जिसमें इन नशीली दवाओं को रखा जाता था।
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...