Advertisement
उदयपुर के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू

400 साल पुराने इस मंदिर परिसर में लगे पोस्टर्स पर ड्रेस कोड के बारे में स्पष्ट लिखा है। " सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि श्री जगदीश मंदिर परिसर में शॉर्ट टी शर्ट, शॉर्ट जींस, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। " कृपया इस नियम का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने पर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास
मंदिर के विनोद पुजारी कहते हैं- मंदिर में शॉर्ट कपड़े पहनकर नहीं आने की अपील की गई है। अगर कोई छोटे कपड़े पहनकर आ ही जाता है, तो उसे प्रवेश से रोका नहीं जाएगा। ऐसा बोर्ड भक्तों को हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है, ताकि वे आगे स्वेच्छा से इसका पालन करें।
मंदिर की देखरेख करने वाली धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष और जगन्नाथ रथयात्रा समिति संयोजक दिनेश मकवाना कहते हैं- जनभावना को देखते हुए छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर रोक का निर्णय लिया है। लोगों से अपील की जाती है कि वे मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर न आएं। मंदिर में कुछ टूरिस्ट के शराब पीकर प्रवेश की भी शिकायत मिली है। इस पर समिति जल्द निर्णय लेगी।
मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनने हैं, इसके भी पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन है। मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनने हैं, इसके भी पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन है।
हालांकि मंदिर से संबंधित पदाधिकारी अभी यह खुलकर नहीं बोल रहे हैं कि छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पोस्टर जरूर लगाया गया है कि छोटे कपड़े में आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
छोटे कपड़े पहनकर आने वालों के लिए बनेगा चेजिंग रूम
छोटे कपड़े पहनकर आने वालों के लिए मंदिर के गेट पर चेजिंग रूम बनाया जाएगा। इसमें कुर्ते पायजामा और महिलाओं के लिए फुल स्लीव के कपड़े रखे जाएंगे, ताकि वे छोटे कपड़ों को चेंज करके मंदिर में प्रवेश कर सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


