Dr. Tomar of NIMS charges on wife and son of siphoning off billions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निम्स के डॉ. तोमर ने पत्नी और बेटे पर लगाया अरबों रुपए हड़पने का आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 09:15 AM (IST)
निम्स के डॉ. तोमर ने पत्नी और बेटे पर लगाया अरबों रुपए हड़पने का आरोप
जयपुर। दिल्ली रोड स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन-चांसलर डॉ. बी.एस. तोमर ने पत्नी शोभा, बेटे अनुराग व अन्य लोगों के खिलाफ इंडियन मेडिकल ट्रस्ट की सम्पत्ति के कागजों में हेराफेरी कर अरबों रुपए की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाने का मामला चंदवाजी थाने में इस्तगासे के माध्यम से दर्ज कराया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि डॉ. तोमर ने शुक्रवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वे इंडियन मेडिकल ट्रस्ट के सैटलर ट्रस्टी व चेयरमैन हैं। निम्स यूनिवर्सिटी को इंडियन मेडिक़ल ट्रस्ट ने स्पॉन्सर किया है। ट्रस्ट में 130 करोड़ रुपए आए थे। डीड 23 फरवरी 2000 को बनी , जिसके सैटलर ट्रस्टी 2012 तक डॉ. बी.एस. तोमर व जयंती लाल पटेल थे। सैटलर ट्रस्टी के अतिरिक्त मूल ट्रस्टी शोभा तोमर, उर्मिला पटेल तथा अनुराग तोमर हैं। जयंती पटेल ने 17 मार्च 2012 को ट्रस्ट से त्यागपत्र दे दिया था। डॉ. तोमर का आरोप है कि सम्पत्ति हड़पने के लिए गोविंद मार्ग मोती डूंगरी निवासी शोभा तोमर, अनुराग तोमर, स्वाति तोमर, यूके-लंदन निवासी जयंती लाल पटेल, उर्मिला पटेल, अल्पा पटेल ने जयपुर निवासी बी.बी. अग्रवाल व के.सी. सिंघल से मिलकर ट्रस्ट में बहुमत हासिल करने के लिए कागजातों में हेराफेरी की। जयंती पटेल को अवैध रूप से पुन: ट्रस्टी होना दिखाया गया। मीटिंग में शोभा तोमर को कूटरचित बहुमत दिखाकर सैटलर बनाते हुए वीसी बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। शोभा तोमर लंदन में जयंती व उर्मिला पटेल से हस्ताक्षर कराकर लाईं। 16 नवंबर को दस्तावेज को देवस्थान विभाग में पेश कर दिया जबकि उस तारीख को पटेल परिवार जयपुर में नहीं था। डॉ. तोमर का यह आरोप भी है कि कॉलेज की महिलाकर्मियों तथा छात्राओं से यौन शोषण के झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement