Dr. Shandil from Solan district on four-day stay tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाॅ. शांडिल सोलन जिला के चार दिवसीय प्रवास परकल से

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 6:51 PM (IST)
डाॅ. शांडिल सोलन जिला के चार दिवसीय प्रवास परकल से
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल सोलन जिला के 4 दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. शांडिल 8 जून को प्रातः 10.30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उसके बाद ठोडो मैदान सोलन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के शुभारम्भ समारोह में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ रहेंगे। 9 जून को सांय 6 बजे मुरारी मार्केट सोलन में फिलफाॅट फोरम द्वारा आयोजित किए जा रहे अभिनय-2017 के समापन समारोह के मुख्यातिथि होंगे। 10 जून को प्रातः 11 बजे सोलन के बोहली में शहीद सिकन्दर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत भवन बोहली की आधारशिला रखेंगे। उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहली द्वारा आयोजित शहीद सिकन्दर मेमोरियल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। डाॅ. शांडिल 11 जून को प्रातः 11 बजे कांग्रेस भवन सोलन में इंटक यूनियन की आमसभा की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर बाद एक बजे वे केंटर आॅपरेटर यूनियन सोलन द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement