Dr. minority. Kalams dream - the DR. Guran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पसंख्यक समुदाय डॉ. कलाम के सपनों को साकार करें - डॉ. गौरान

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 2:29 PM (IST)
अल्पसंख्यक समुदाय डॉ. कलाम के सपनों को साकार करें - डॉ. गौरान
बाड़मेर । अल्पसंख्यक समुदाय में तालिम के प्रति रूझान बढाने को लेकर स्थानीय स्कूल मैदान में डा. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल की ओर की ओर से से वार्षिकोत्सव व तालिमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर डॉ. कलाम के नक्शे कदम पर चलते हुए देश का भविष्य संवारने पर प्रवक्ताओं ने जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने की वहीं मुख्य अतिथि पूर्व आरपीएससी चैयरमेन हबीब खां गौरान थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरान ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि अल्पसंख्यक बच्चे अधिक से अधिक तालिम हासिल कर प्रतियोगिता के इस युग में खुद को स्थापित करें। पूर्व सांसद चौधरी ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि आज अल्पसंख्यक समुदाय आधुनिक शिक्षा को लेकर तालिमी मजलिस का आयोजन कर रहा है। राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड आईजी मुराद अली अबड़ा ने डॉ. कलाम हॉस्टल की तरफ से आयोजित तालिमी कांफ्रेंस की सराहना करते हुए मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि अपने बच्चों को दीनी तालिम जो मदरसों में दी जाती है, उसके साथ साथ दुनियावी तालिम हासिल कर आधुनिक युग में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें और बच्चों का भविष्य संवारें।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement