बाड़मेर। राजकीय चिकित्सालय में बीते 31 साल से सीनियर सर्जन के पद पर कार्य कर रहे डॉक्टर गौरीशंकर खत्री का उनकी सेवानिवर्ती के बाद राजकीय चिकित्सालय का ऑपरेशन थियटर के अधिकारियो और कर्मचारियों ने सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में बोलते हुए डॉक्टर मदन शारदा ने कहा कि अपने मृदु व हंसमुख स्वभाव से सभी का दिल जीता व कभी किसी को निराश नहीं किया। उनके दिल में सभी के प्रति सम्मान दृष्टि थी। कई बार आपातकाल के क्षणों में अपनी कार्यशैली एवं तत्परता से डा. खत्री ने हमेशा मरीजों का उपचार कर जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अपने निर्धारित कर्तव्यों के अलावा जनहीत के क्षेत्र में करीब दो हजार नसबन्दी शिविरों में भाग लेते हुये पच्चास हजार ऑपरेशन कर मरीजों को लाभान्वित किया तथा जनहीत के क्षेत्र में बहुत से मेडिकल शिविरों में मरीजों को राहत प्रदान की। डॉक्टर भीमराज जैन ने कहा कि डाक्टर्स का प्रथम कर्तव्य मरीजों एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है इसपर डॉक्टर खत्री बरसो से पूरे पड़े है।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थनयह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में