Advertisement
राज्यसभा के लिए डाक्टर दिनेश शर्मा ने किया नामांकन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नए सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाले ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ (सुभासपा) के विधानसभा में छह विधायक हैं। दूसरी ओर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 108 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास नौ विधायक हैं। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो-दो विधायक हैं, जबकि बसपा के पास एक विधायक है। एक सीट (घोसी) खाली है, जिस पर हो रहे उपचुनाव का परिणाम आठ सितंबर को घोषित होगा।
दिनेश शर्मा के राज्यसभा जाने से यूपी में विधान परिषद की एक सीट पर भी जल्द उपचुनाव होगा। वो अभी विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल जनवरी, 2027 तक है। दिनेश शर्मा योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे हैं। हालांकि, योगी 2.0 के मंत्रिमंडल में उनको जगह नहीं मिली थी।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


