Doubles Anandakaur and Bhavnashankar Vyas will get Samjhi Heritage Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युगल आनंदकौर और भवानीशंकर व्यास को मिलेगा सांझी विरासत सम्मान

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 7:21 PM (IST)
युगल आनंदकौर और भवानीशंकर व्यास को मिलेगा सांझी विरासत सम्मान
बीकानेर। साहित्यिक युगल आनंदकौर व्यास और डाॅ भवानी शंकर व्यास ‘‘विनोद’’ को रविवार को सांझी विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के संयोजक कवि-कहानीकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान नगर विधायक डॉ गोपाल जोशी और नगर निगम महापौर श्रीनारायण चोपड़ा के साथ वरिष्ठ कवयित्री डॉ वत्सला पांडे भी मौजूद रहेंगी। जोशी ने कहा कि बीकानेर को राष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्रदान करवाने में व्यास युगल की सुदीर्घ साहित्यिक सेवाओं का अविस्मरणीय योगदान है। व्यंग्यकार और कहानीकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि बीकानेर में साहित्यिक वातावरण के विकास और युवाओं को प्रेरणा व मार्गदर्शन देने में एनसाइक्लोपीडिया कहे जाने वाले भवानीशंकर व्यास विनोद और आनंदकौर व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांझी विरासत की ओर से इस युगल का सम्मान असल में हम सब का और बीकानेर शहर का सम्मान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement