Advertisement
एचपीओजी के अगले संस्करण में शामिल होंगे डोप टेस्ट : अनुराग ठाकुर
हमीरपुर। देश में पहली बार राज्य ओलम्पिक खेलों का आयोजन कराने वाले हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ (एचपीओए) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि इन खेलों के अगले संस्करण में डोप टेस्ट जैसी अहम चीज को भी शामिल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक खेलों (एचपीओजी) का आयोजन यहां 22 से 25 जून के बीच किया गया था। यह इन खेलों का पहला साल था और इसी कारण प्रतिस्पर्धा और जनभागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से डोप टेस्ट को शामिल नहीं किया गया था। अनुराग ने खेलों के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं की बात पर जोर दिया और कहा कि राज्य सरकारों को स्टेडियम और प्रशिक्षकों की कमी को दूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर डोप टेस्ट को लेकर खिलााड़ियों में जागरूकता फैलानी चाहिए। ऐसी दवाइयां या उस पदार्थ का सेवन न करें जिससे आपको परेशानी हो। यह बेहद अहम है। यह इन खेलों का पहला साल है, जिसमें हम लोगों की भागीदारी और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना चाहते थे। अगली बार जब इन खेलों का और बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा, तो इसमें डोप टेस्ट को भी शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement