Donald Trump and first lady Melania to tour Taj Mahal during India visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:52 pm
Location
Advertisement

गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया, 1 घंटे तक निहारेंगे खूबसूरती

khaskhabar.com : रविवार, 23 फ़रवरी 2020 11:49 AM (IST)
गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया, 1 घंटे तक निहारेंगे खूबसूरती
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को देखते हुए सबकी उत्सुकता बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा सिर्फ दो घंटों के लिए आएंगे। लेकिन इस दौरान वे ताजमहल की खूबसूरती तकरीबन एक घंटे तक निहारेंगे। जानकारी के मुताबिक ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान सोमवार शाम 4:45 पर यहां खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगे।

यहां से ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से शाम 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज में ट्रंप और मेलानिया पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे। ताज में तीन गेट हैं। तीनों गेट लाल पत्थर के बने हैं। ट्रंप, मेलानिया ताज के अंदर वाहन से जाएंगे। वे जिलूखाना या फोरकोर्ट में उतरेंगे।

ये रॉयल गेट के ठीक सामने हैं। यहां वर्ष 2000 से पहले तक आम लोगों को भी वाहन ले जाने की अनुमति थी और 1980 तक वाहनों की पार्किंग यहीं होती थी। जिलूखाना में चारों ओर 128 कमरे बने हैं। फोरकोर्ट के बाद ट्रंप और मेलानिया ताज के मुख्य प्रवेश द्वार में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement