dogs kill boy in kannauj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:07 pm
Location
Advertisement

खेत में काम कर रहे बालक को आवारा कुत्तों ने नोचा, मौत

khaskhabar.com : गुरुवार, 01 जून 2017 6:32 PM (IST)
खेत में काम कर रहे बालक को आवारा कुत्तों ने नोचा, मौत
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता के साथ खेत में काम करने गया था। पिता जब खेत में काम कर रहा था, तभी विशाल काली नदी के किनारे खरबूजे तोड़ने चला गया। वहीं पर बैठे करीब आठ आवारा कुत्तों ने लड़के पर हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के पट्टी मटेहना गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में विशाल अपने पिता के साथ गया था। विशाल खरबूजे के खेत में जाकर खरबूजा तोड़ने लगा, तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।

विशाल के दोस्त की माने तो विशाल ने कुत्तों से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन आवारा कुत्तों ने विशाल को नदी से खींच लिया और नोच-नोचकर मार डाला। आवारा कुत्तों के इस हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement