Doctors took command, reduced patient-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिकित्सकों ने संभाली कमान , घटे मरीज

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 3:46 PM (IST)
चिकित्सकों ने संभाली कमान , घटे मरीज
प्रतापगढ़। सीतामाता के जंगल में स्थित जिले की पाल ग्राम पंचायत में इनदिनों मलेरिया का प्रकोप है। लगातार मलेरिया से पीडि़त मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है। 20 सितम्बर से लेकर अब तक मरीजो की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। लेकिन चिकित्सा विभाग के हरकत में आने से चिकित्सकों की टीम गांव में पीडि़तों का उपचार कर रही है, जिससे धीरे धीरे मरीज कम होने की संभावना है। जिनका उपचार चल रहा है उन सभी मरीजो की हालत सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सा अधिकारीयो के अनुसार सभी मरीजो का उपचार गांव में ही किया जा रहा है जिससे 5 दिन पूर्व वाले मरीजो की हालत में सुधार आया है। सीएमएचओ डॉ ओपी बैरवा ने बताया की पिछले दिनों के मुकाबले अब मरीजो की संख्या कम हुई है। पिछले 2 दिन से रोजाना करीब 75 से 80 मरीजो का इलाज किया जा रहा था। लेकिन अब मरीजो की संख्या कम हुई है। दोपहर तक करीब 10 मरीज इलाज कराने पहुचे। सीएमएचओ ने बताया की सभी मरीजो की जाच कर इलाज किया जा रहा है। मरीजो की ब्लड स्लाइड भी ली जा रही है। मलेरिया का प्रकोप बढऩे से चिकित्सा विभाग की नींद खुल गई है। और गांव में चिकित्सा विभाग की टीम सर्वे कर रही है। कई चिकित्सक गांव में सर्वे कर मौसमी बीमारियो से बचने के लिए लोगो को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement