Doctors negligence The doctor left the scissor in the patients stomach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:40 am
Location
Advertisement

डॉक्टर की लापरवाही : अस्थियां चुनते गए तो मिली सर्जिकल कैंची, कराया था आंत का ऑपरेशन

khaskhabar.com : रविवार, 06 अगस्त 2017 09:07 AM (IST)
डॉक्टर की लापरवाही : अस्थियां चुनते गए तो मिली सर्जिकल कैंची, कराया था आंत का ऑपरेशन
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने मरीज के आंत का ऑपरेशन के बाद बड़ी चूक करते हुए पेट में कैंची छोड़ दी। मरीज की मौत हो गई, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब परिजन अस्थियां चुनने गए थे। वहां सर्जिकल कैंची पड़ी मिली।

निर्मला पेपर मिल कालोनी निवासी एक 52 वर्षीय महिला ने मंगलवार को निजी अस्पताल में आंत का ऑपरेशन कराया था। महिला की गुरुवार दोपहर को मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को जब परिजन अस्थियां चुनने गए तो राख में सर्जिकल कैंची मिली। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान इसे पेट में छोड़ दिया। इकसे बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया । वे इतने भड़क गए कि यमुनानगर थाना पुलिस को मौके पर ही बुला लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement