Doctors give a week rest advice to CM Parrikar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:10 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री पर्रिकर को दी डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम की सलाह

khaskhabar.com : सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 4:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री पर्रिकर को दी डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम की सलाह
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई। नई दिल्ली स्थित एम्स से आग्नाशय कैंसर का इलाज करा रहे पर्रिकर रविवार को अचानक डिस्चार्ज होकर गोवा आ गए थे।

कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने सोमवार सुबह अपने परिजनों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। पर्रिकर को 15 सितम्बर को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पिछले सात महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और अब नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement