सुबह हिंडौन के राज गिरीश अस्पताल में गांव खेडा जमालपुर से गर्भवती
महिला कमलेश जाटव को प्रसव के लिए लेकर आये थे । मृतक के परिजन ने आरोप
लगाया की महिला स्थिति ज्यादा बिगडऩे के बाद भी चिकित्सकों ने इलाज़ शुरू
नहीं किया और उसे रेफर कर दिया। करीबन चार घंटे तक महिला के शव को अस्पताल
परिशर में रख के परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। इधर इस मामले में
अस्पताल संचालिका डाक्टर राज का कहना है की प्रसूता महिला की स्थिति पहले
से ही बहुत खऱाब थी , इसलिए उसे अस्पताल लाते ही रेफर कर दिया था। उक्त
घटना में अस्पताल की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।