करौली। हिंडौन सिटी मे रविवार को प्रसूता महिला की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। इस मौके पर नई मंडी के पुलिस चौकी प्रभारी त्रिलोक चंद एवं ए एस आई जगदीश जादौन पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों का आरोप है की गर्भवती महिला की डिलेवरी के वक्त नर्सिंग होम के चिकित्सा स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है ।