Do not be afraid call women helpline 1090 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:07 pm
Location
Advertisement

डरो मत कॉल करो, महिला हेल्पलाइन 1090

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 5:55 PM (IST)
डरो मत कॉल करो, महिला हेल्पलाइन 1090
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की आरे से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सेफर व्हील्स’ अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड टीम ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिलाओं एवं लड़कियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8764868200, 7300363636 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) ऋचा तोमर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं लड़कियों में सुरक्षा की भावना जाग्रत करना है। साथ ही पुरुषों एवं लडक़ों में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव बनाये रखने के लिए प्रेरित करना है। निर्भया स्क्वॉड टीम ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिला हेल्पलाइन नंबर से संबंधित पोस्टर एवं स्टीकर लगाये। महिलाओं को मौखिक रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया। बसों में वाहन चालकों एवं परिचालकों को महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि जयपुर शहर के विभिन्न स्थानों से निर्भया स्क्वॉड टीम की दो-दो सदस्यों को बसों में भेजा गया। वहां महिलाओं को उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ की जानकारी के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया और कहा कि इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। महिलाएं घबराएं नहीं, जयपुर पुलिस हमेशा आपके साथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement