Do Not Accept Any Kind Of Caste Based Discrimination, Says Rss-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस को जाति के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 मई 2018 6:49 PM (IST)
आरएसएस को जाति के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसे जाति के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं है और वह सभी के लिए एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान भूमि का पक्षधर है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने एक बयान में कहा कि संघ प्रेम और सद्भाव की बुनियाद पर एक जोडऩे वाले समाज के निर्माण के लिए काम कर रहा है, जहां हर कोई बिना किसी जातिगत भेदभाव के सद्भाव के साथ रहे। कुमार ने कहा, हम जाति के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव को स्वीकार नहीं करते। अपनी स्थापना के बाद से ही आरएसएस एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान भूमि का हिमायती रहा है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स को निराधार और गुमराह करने वाले बताते हुए खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली में एक आंतरिक बैठक में कहा कि बीजेपी नेताओं के दलितों के घर जाना और उनके साथ खाना समुदाय के उत्थान के लिए पर्याप्त नहीं हैं और नेताओं को दलितों को भी अपने घर बुलाना चाहिए। कुमार ने जोर देकर कहा, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के दौरान ऐसी कोई बैठक हुई ही नहीं जिसमें बीजेपी के ग्राम स्वराज अभियान के बारे में कहा गया हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement