Advertisement
गरीबों की हर सम्भव की जाए मददः डीएम
बदायूं। दातागंज में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम चिर्रा की रीता देवी ने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव से फरियाद की कि वह अत्यन्त गरीब, असहाय है। उसके रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उसकी सरकारी तौर पर कुछ मदद कर दी जाए। जिसपर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि इस गरीब महिला के लिए आवासीय पट्टा देने की कार्यवाही अमल में लाई जाए। प्रयास किया जाए कि हर गरीब व्यक्ति की पूर्ण सहायता हो सके। तहसील दिवस में डीएफओ समीर कुमार, सीओ दातागंज प्रकाश कुमार, जिला पंचायत के एएमए अशोक कुमार यादव, पीडी डीआरडीए आर.एन. सिंह, जिला विकास अधिकारी सेवा राम चौधरी, जिला पंचायत के अभियन्ता संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील दिवस में राजस्व विभाग अन्तर्गत भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोडों पर कब्जे आदि से सम्बंधित 164, पुलिस विभाग 33, विकास 29, आपूर्ति 20, विद्युत 15 एवं अन्य विभागों से सम्बंधित 21 कुल 282 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें डीएम के निर्देशानुसार 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बदायूं
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement