Advertisement
सफाई व्यवस्था प्रबंधन में करें बेहतर काम, बने मॉडल नगर निकाय ः सत्यानी

इस दौरान जिले के सभी नगर निकायों के अधिकारियों ने संपादित की जाने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर जिला कलक्टर ने जनसहभागिता व मॉडल एक्टिविटी भी जोड़ने के निर्देश दिए।
सत्यानी ने समस्त नगर निकाय अधिकारियों से अभियान अंतर्गत स्वच्छता की भागीदारी, सम्पूर्ण स्वच्छता श्रमदान, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, लंबित पट्टे के प्रकरणों, कनवर्जन, अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीओआईटी संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, एपीआरओ मनीष कुमार, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ हनुमान जयपाल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गजेंद्र सक्सेना, सुजानगढ़ नगरपरिषद आयुक्त दिलीप कुमार शर्मा, राजलदेसर ईओ तौफिक अहमद, राजगढ़ ईओ सुमेर सिंह श्योराण, बीदारसर ईओ सोहनलाल, रतननगर ईओ जुबैर खान सहित समस्त नगरनिकाय के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


