DMK MLAs raise privilege issue against Puducherry Lt Governor Kiran Bedi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:54 pm
Location
Advertisement

उप राज्यपाल किरण बेदी और विधायक के बीच मंच पर विवाद बढा

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 अक्टूबर 2018 4:02 PM (IST)
उप राज्यपाल किरण बेदी और विधायक के बीच मंच पर विवाद बढा
पुडुचेरी। पुडुचेरी में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल किरण बेदी ने एक विधायक को मंच छोडकर जाने को कहा। यह एक वीडियो के सामने आने के बाद पता चलता है। यह वीडियो देखने पर पता चलता है कि विधायक ने बेदी को बहुत कुछ सुना दिया। इस वीडियो में किरण बेदी एआईएडीएमके विधायक ए अनबलगन से कह रही हैं कि कृपया यहां से जाइए। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त राज्य घोषित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भाषण कार्यक्रम के दौरान एआईएडीएमके विधायक के भाषण के दौरान पुडुचेरी प्रशासन की कई विषयों पर आलोचना कर रहे थे।

यह कहा जा रहा है कि किरण बेदी के कहने पर ही माइक बंद कर दिया गया था। इसी कारण से वे किरण बेदी पर भडक़े हुए थे। यह विवाद बढ जाने के बाद विधायक ने कार्यक्रम से अपने आप को अलग कर लिया। इस घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक विधायक का माइक उस वक्त बंद कर दिया गया, जब वह सम्मानित मंत्रियों की मौजूदगी में अपना भाषण छोटा करने के आग्रह के बाद भी बोलते ही चले जा रहे थे। उन्होंने सभी की अपील ठुकरा दी। इसके बाद वह भडक़ गए। ऐसा करते हुए मैंने उन्हें पहले भी देख चुकी हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement