dm heard problem from villagers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली चोरी रोकने को लेकर माथापच्ची

khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 11:29 AM (IST)
बिजली चोरी रोकने को लेकर माथापच्ची
बीकानेर। जिला कलक्टर वेद प्रकाश ने पंचायत समिति, पांचू की ग्राम पंचायत रासीसर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अटल सेवा केन्द्र में हुई चौपाल में ग्रामीणों से बिजली से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि बिजली की चोरी पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत ही उसका उत्पादन है। राज्य सरकार मंहगी दर पर बिजली खरीद करके उपभोक्ताओं तक पहुंचाती है। ऐसे में उपभोक्ता खर्च की गई यूनिट की राशि का पूरा भुगतान करें तथा बिजली का अपव्यय रोकें। हमें बिजली चोरी करने वालों को ऐसा नहीं करने की समझाइश करनी चाहिए। उन्होंने रासीसर ग्राम पंचायत में विद्युत पोल की स्थिति तथा ढ़ीले तारों की रिपोर्ट तैयार करते हुए, विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश सहायक अभियन्ता (विद्युत) को दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement