DJs Anchors Singers and Models Dr Khushboo will go to Taiwan on July 10 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:31 am
Location
Advertisement

डीजे, एंकर, गायिका एवं मॉडल डॉ. खुशबू 10 को जाएंगी ताईवान

khaskhabar.com : रविवार, 09 जुलाई 2017 10:02 PM (IST)
डीजे, एंकर, गायिका एवं मॉडल डॉ. खुशबू 10 को जाएंगी ताईवान
जयपुर। गुलाबी नगर की प्रख्यात सेलिब्रिटी डीजे, एंकर, गायिका एवं मॉडल डॉ. खुशबू कपूर का टाटा स्टील की ओर से ताईवान में होने वाले सम्मेलन के लिए चयन हुआ है। वे इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए 10 जुलाई को जयपुर से रवाना होगीं। 13 जुलाई 2017 तक ताईवान में होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत के टाटा स्टील के शीर्ष अधिकारी एवं ताईवान के गणमान्यजन शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. खुशबू कपूर राजस्थान की पहली महिला डीजे हैं, जिन्होंने 15 से अधिक देशों में 3000 से अधिक शोज किए हैं। उनका हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शन पूर्वी अफ्रीका के रवाण्डा में था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement