Advertisement
भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 1 लाख 20 हजार सदस्य बने

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्तूबर से शुरू होगा। इस अभियान में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने रेफरेंस कोड से 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्यता मिलेगी। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 25 अक्टूबर तक चलेगा। जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होंगे, जो अपने बूथ में कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रवि पालीवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शंकर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष घमंडी मीणा, उर्मिला जोशी, मंजूलता जाटव, मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, अशोक शर्मा, रंगलाल मीणा, अर्जुन सिंह लवाण, महेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पार्षद पूरण सैनी, विपिन वाल्मीकि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


