Advertisement
जिला स्तरीय जनसुनवाई: जिला कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

गत बैठकों में उठाए गए प्रकरणों पर भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान सभी पक्षों की बात सुनकर, मौका निरीक्षण कर और पूरी पारदर्शिता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और मनोयोग से आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
रेरा में अपंजीकृत कॉलोनी के लिए कॉलोनाइजरों को नोटिस
टाऊन स्थित सनसिटी एनक्लेव कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर ने रेरा में अपंजीकृत कॉलोनाइजर को रिजर्व प्लॉट की नीलामी का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल की समीक्षा
राजस्थान संपर्क पोर्टल, रात्रि चौपाल, ग्राम पंचायत, उपखंड और जिला स्तरीय जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण में जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर निरीक्षण रिपोर्ट के साथ फोटोग्राफ और परिवादी की संतुष्टि/असंतुष्टि का विवरण जोड़ने को कहा। जिला स्तरीय जनसुनवाई के प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीना, उप वन संरक्षक सुरेश कुमार आबुसरिया, सीईओ जिला परिषद ओ.पी. बिश्नोई सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारी और अन्य कार्मिक भी बैठक से जुड़े।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


