मजदूर दिवस पर जिला प्रमुख और कलक्टर ने किया श्रमदान
khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 8:09 PM (IST)
बारां। मजदूर दिवस के मौके पर देलाहेड़ी गांव में सोमवार को जिला प्रमुख नंदलाल सुमन और जिला कलक्टर डाॅ एसपी सिंह ने भी श्रमदान किया। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत किए श्रमदान के दौरान सीईओ जिला परिषद रामजीवन मीणा सहित अधिकारियों व ग्रामवासियों ने श्रमदान करते हुए श्रम की महत्ता व सहभागिता को प्रदर्शित किया। अंता पंचायत समिति अन्ता की बमूलियाकलां ग्राम पंचायत के देलाहेड़ी गांव में चल रहे तालाब निर्माण के कार्य में स्थानीय प्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामवासियों ने मिट्टी निकालकर श्रमदान किया।
इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से जन जन को लाभ होगा और गांव जल स्वावलम्बी बनेंगे। इस कार्य में प्रत्येक नागरिक श्रमदान कर अभूतपूर्व भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है।