Advertisement
जिला कलक्टर ने किया उपखंड क्षेत्रों का अवलोकन

अनूपगढ़ में भी उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और समस्याओं की जानकारी लेते हुए एसडीएम सहित सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। शनिवार सुबह जिला कलक्टर ने अनूपगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन करते हुए स्टाफ और रोगियों से बातचीत की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं, चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता और वार्डों का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट तथा अंबेडकर छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने घग्घर नदी में पानी बढ़ने के मद्देनजर नदी के बहाव क्षेत्र में 56 जीबी का अवलोकन करते हुए किसानों से बातचीत की।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने श्रीविजयनगर के 6 जीबी में घग्घर बहाव क्षेत्र का अवलोकन करते हुए किसानों से बातचीत की। यहां उन्होंने अधिकारियों और किसानों से बंधों को मजबूत रखते हुए कटाव आदि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने का आह्वान किया। श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर और सूरतगढ क्षेत्र का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


