Advertisement
पान्हौरी रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उक्त परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चौपाल में आने वाले सभी प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीड़ित को राहत दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने राजकीय भूमि एवं आम रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा का महत्व समझाते हुए बच्चों को पढ़ाने को बात भी कहीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को बिजली, पानी की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, उपखंड अधिकारी डीग देवी सिंह, तहसीलदार डीग जुगीता देवी मीना, विकास अधिकारी डीग जतन सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रमेश चंद सैनी, उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ भावना यादव, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


