District Collector administered oath under Har Ghar Tiranga Abhiyan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ

khaskhabar.com: सोमवार, 11 अगस्त 2025 3:45 PM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ
झालावाड़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मिनी सचिवालय के सभागार में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। वहीं जिला कलेक्टर, उप वन संरक्षक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित सभी विभागीय अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगाए गए कैनवास पर हस्ताक्षर कर हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता हेतु अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर तिरंगा फहराए। साथ ही हर घर तिरंगा के पोर्टल पर तिरंगे के सेल्फी भी अपलोड करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement