district collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर ने किसानों की विशेष रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 7:31 PM (IST)
जिला कलेक्टर ने किसानों की विशेष रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बाड़मेर। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक में भाग लेने के लिए किसानों को लेकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन से बुधवार शाम को विशेष रेलगाड़ी जयपुर के लिए रवाना हुई। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष रेलगाड़ी को रवाना किया। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक में भाग लेने के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी, सहायक निदेशक उद्यान कजोड़मल कुमावत, स्टेशन अधीक्षक रोहिताश्व वर्मा, कृषि अधिकारी पाबूसिंह समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह भी पढ़े :एटीएम में शुक्र से मिलेंगे नए नोट, बैंक शनि-रविवार को भी खुलेंगे यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement