district chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रमुख ने किया ग्राम पंचायत का दौरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 7:51 PM (IST)
जिला प्रमुख ने किया ग्राम पंचायत का दौरा
जैसलमेर । जिला प्रमुख ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिविरों के निरिक्षण के दौरान हमीरा कठोड़ी खुईयाला व बांधा ग्राम पंचायत का दौरा किया । हमीरा गांव में ग्रामीणों ने वोल्टेज व पानी की समस्या को गंभीरता से उठाया गांव में एक मात्र ट्यूब वेल होने के कारण पानी की व्यवस्था खराब रहती है और वोल्टेज की समस्या के कारण कई विद्युत उपकरण जल जाते है, जिससे आम ग्रामीणों को काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है कुंजारडी में स्वीकृत ट्यूब वेल भी काफी समय से जलदाय विभाग द्वारा शुरू नहीं किया गया । जिला प्रमुख ने पालनहार योजना से वंचित को शीघ्र ही योजना का लाभ देने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए साथ ही पंचायत भवन परिसर में सरपंच आनंद सिंह हमीरा व विकास अधिकारी धनदान देथा जी की उपस्थिति में नए पेंशन धारकों को स्वीकृति जारी किये व पंचायत भवन परिसर में वृक्षा रोपण भी किया इस शिविर में राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे । यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार! यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement