Discussion on Village Swaraj campaign in BJPs district meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:53 am
Location
Advertisement

भाजपा की जिला बैठक में ग्राम स्वराज अभियान पर हुई चर्चा

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अप्रैल 2018 10:58 PM (IST)
भाजपा की जिला बैठक में ग्राम स्वराज अभियान पर हुई चर्चा
बून्दी। "ग्राम स्वराज अभियान" के अंतर्गत जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष हाड़ा ने कहा कि कार्यकर्त्ता कभी छोटा बड़ा नही होता कार्यकर्त्ता हमेशा कार्यकर्त्ता होता है। कार्यकर्त्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिये अभियान को विस्तार से उपस्थित कार्यकर्ताओ के सामने रखा। इस अभियान की क्रियान्विति आगामी पांच मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भगवान लाड़ला ने विचार व्यक्त करते हुए मण्डलवार संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा करते हुए शेष कार्य को सात दिवस मे पूर्ण करने को कहा।
इन्होंने भी सम्बोधित किया :
जिला प्रवक्ता संजय लाठी ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शौकीन चन्द राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, कालू लाल जांगिड़ व कुंज बिहारी बील्या, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा ने भी सम्बोधित किया। बून्दी विधानसभा संगठन विस्तारक ओमवीर सिंह भी मंचासीन रहे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल, जिला मंत्री अर्जुन रेबारी, मण्डल अध्यक्ष ओम भगवती सिंह, सीताराम सैनी, पुखराज ओसवाल, भवानी शंकर मीणा, नन्द लाल फोजी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश गौतम, डॉ.सत्यनारायण गौतम, सरपंच दुर्गा लाल मीणा, नंद बिहारी शर्मा, महेन्द्र डोई व दीक्षान्त सोनी ने भी अपने-अपने क्षेत्र व किसानों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओ को उठाते हुए उनके निराकारण के लिये ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शक्ति सिंह आसावात ने तथा धन्यवाद पेंशनर्स प्रकोष्ठ संयोजक शम्भू दत्त भट्ट ने ज्ञापित किया। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
यह पदाधिकरी रहे मौजूद :

नैनवां पालिकाध्यक्ष मधु कंवर हाड़ा, के.पाटन पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह संधु, के.पाटन प्रधान प्रशान्त मीणा, जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह खेड़ला, जिला मंत्री मधुबाला साहू, रामराज बलाई व हीरा लाल गुर्जर,आईटी संयोजक मनीष पाटनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता नुवाल, जिला महामंत्री भारती शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगी लाल वैष्णव, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ वर्मा, हज़ कमेटी चैयरमेन शाह हातिम कुरेशी, कापरेन शहर प्रभारी निर्मल मालव, एसटी मोर्चा जिला प्रभारी शैतान सिंह मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोडू लाल वर्मा, इन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष ललित श्रीमाल, ग्रामीण अध्यक्ष हिम्मत सिंह हाड़ा, बैंकिंग प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम गुप्ता, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ संयोजक महावीर प्रसाद वर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ संयोजक अजय यादव, पार्षद पवन भार्गव, महेश जिन्दल, विजय दाधीच सहित जिला पदाधिकारी, मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारी, जिला परिषद सदस्य, सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement