Discussion on Vigilance System, Vice President of Meghalaya Legislative Assembly from Bindal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:23 pm
Location
Advertisement

बिन्दल से मिले मेघालय विधान सभा के उपाध्यक्ष, ई.विधान प्रणाली पर की चर्चा

khaskhabar.com : सोमवार, 22 जुलाई 2019 5:50 PM (IST)
बिन्दल से मिले मेघालय विधान सभा के उपाध्यक्ष, ई.विधान प्रणाली पर की चर्चा
शिमला। मेघालय विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष टिमोथी डी शिरा ने विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल से शिष्टाचार भेंट कर ई.विधान प्रणाली पर गहन चर्चा की। टिमोथी के साथ मेघालय विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों का एक दल भी ई.विधान प्रणाली को जानने के लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुंचा।

बैठक के दौरान ई.विधान प्रणाली की जानकारी देते हुए विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि ई.विधान प्रणाली एक पर्यावरण मित्र प्रणाली है जिसके लागू होने से जहां कार्य में दक्षता आई है वहीं पारदर्शिता‍ भी बढी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन डिजिटल इंडिया को साकार व सफल बनाने के लिए आज पूरे भारतवर्ष में लगभग सभी विधान सभाओं में हिमाचल प्रदेश के ई.विधान मॉडल को अपनाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि अगर विधान सभा डिजिटल नही है तो फिर क्या डिजिटल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement