Discussion on terrorism will be discussed in BRICS meeting ssys China-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिक्स की बैठक में आतंकवाद पर बिना लाग लपेट के चर्चा होगी : चीन

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2017 08:03 AM (IST)
ब्रिक्स की बैठक में आतंकवाद पर बिना लाग लपेट के चर्चा होगी : चीन
बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि रविवार से यहां शुरू हो रही ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर ‘बिना लाग लपेट’ के चर्चा होगी। बीजिंग ने यह भी कहा है कि सदस्य देशों की बैठक में इस मुद्दे पर मतभेद नहीं होने की संभावना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, ‘आतंकवाद-रोधी प्रयासों में देशों द्वारा किसी भी तरह के दोहरे रवैये का हम विरोध करते हैं। ब्रिक्स के विदेश मंत्री इस मुद्दे पर विचारों का ‘बिना लाग लपेट’ के आदान-प्रदान करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से निपटने के मामले में हमारा यह स्पष्ट दृष्टिकोण है कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘पांचों देशों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद नहीं होने की संभावना है, क्योंकि आतंकवाद-रोधी प्रयास इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एक सर्वसम्मति तथा संयुक्त बल तैनाती का आह्वान करता है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement