Discussion about virtual rallies in detail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश में होने होने वाली वर्चुअल रैलियों को लेकर की विस्तार से चर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जून 2020 8:14 PM (IST)
मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश में होने होने वाली वर्चुअल रैलियों को लेकर की विस्तार से चर्चा
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की जयपुर स्थित डॉ. सतीश पूनिया के निवास पर मुलाकात हुई, दोनों नेताओं के बीच नरेन्द्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार के दूसरे कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियों को प्रदेश के आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाली वर्चुअल रैलियों को लेकर करीब घंटेभर बातचीत हुई। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए 15 से 25 जून तक भाजपा प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर 400 वीडियो कांफ्रेंस करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी, इसके लिए 1 जून से 30 जून तक प्रदेशभर में अभियान चलेगा।
डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रदेश भाजपा वर्चुअल रैलियां आयोजित करेगी, इन सभी रैलियों में डिजिटल तकनीक के माध्यम से लाखों लोग जुड़ेंगे। भाजपा के केन्द्रीय नेता इन्हें सम्बोधित करेंगे, इसके लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है।
14 जून को जयपुर, भरतपुर सम्भाग, 20 जून को जोधपुर, बीकानेर सम्भाग, 27 जून को उदयपुर, अजमेर एवं कोटा सम्भाग में भाजपा बड़ी वर्चुअल रैलियां करेगी।
जयपुर और भरतपुर सम्भाग की रैली 14 जून को होगी, बीकानेर और जोधपुर सम्भाग की रैली 20 जून को आयोजित होगी, उदयपुर, अजमेर और कोटा सम्भाग की रैली 27 जून को होगी। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को इन्हें सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी गई है।
15 से 25 जून तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा 400 वीडियो कांफ्रेंस आयोजित करेगी, जिनमें भी हजारों कार्यकर्ता जुड़ेंगे, इन वीडियो कांफ्रेंस को प्रदेश के अलग-अलग नेता सम्बोधित करेंगे। प्रत्येक बूथ पर अभियान चला कर वाट्सअप ग्रुप निर्माण किया जाएगा। इस अभियान के लिए विधायक रामलाल शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी के सभी मोर्चों द्वारा 1 से 7 जून तक सेवा कार्य के तहत मास्क और सैनेटाइजर वितरण का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके साथ की लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। इस अभियान के लिए सांसद सी.पी. जोशी और सांसद दीया कुमारी को प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेशभर में भाजपा द्वारा चलाये जाने इस अभियान को लेकर अभियान के दौरान 1 से 15 जून पार्टी प्रदेश, सम्भाग और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता की की जाएंगी, जिसकी शुरुआत हो चुकी है, उसकी मॉनिटरिंग और विषयों के चयन की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पास रहेगी, सब जगह प्रेस वार्ता की तैयारी के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
8 जून से 14 जून तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, इसके तहत पूरे प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए 25 लाख घरों तक 2-2 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लेकर जाएंगे। इस अभियान के लिए विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है।
इन सब कार्यक्रमों की तैयारी, आयोजन और सफलता की सारी जानकारी समय-समय पर प्रदेश की जनता को मिले इसके लिए भी टीम बनाई गई है, जिसके प्रभारी केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement